ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

 दिल्ली में स्क्रैप की व्यवस्था ठप, 55 लाख वाहन चालकों को जाना होगा एनसीआर

नई दिल्ली । अगर आपका वाहन अपनी उम्र पूरी कर चुका है और परिवहन विभाग ने उसका पंजीकरण रद कर दिया है तो उसे आपको उसे स्क्रैप करवाने के लिए एनसीआर के शहरों में जाना होगा। दरअसल दिल्ली में सभी स्क्रैप डीलरों के लाइसेंस रद कर दिए गए हैं। ऐसे में उन 55 लाख लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है जिनके वाहनों के पंजीकरण परिवहन विभाग ने रद कर दिए हैं। परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने कहा है कि दिल्ली में वाहनों को स्क्रैप करने के डीलरों को लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दिल्ली के लोग एनसीआर क्षेत्र के डीलरों से स्क्रैप करवा सकते हैं। केंद्र सरकार के नए दिशा-निर्देशों के बाद पुराने डीलरों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। नए निर्देशों के अनुसार डीलर ने जिस राज्य से लाइसेंस लिया हुआ है उसी राज्य में उसकी वर्कशाप होनी चाहिए। दिल्ली में काम कर रहे इन आठों डीलरों के कार्यालय तो दिल्ली में थे लेकिन वर्कशाप दूसरे राज्यों में थी। अभी नए डीलरों को लाइसेंस देने में डेढ़ से दो माह लग सकते हैं। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने एनसीआर में चल रहे दूसरे राज्यों के स्क्रैप डीलरों से वाहन स्क्रैप करवाने की अनुमति जारी कर दी है।

Related Articles

Back to top button