ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

यदि आप किडनी के मरीज हैं तो छोड़ दें यह 6 चीजें, किडनी पर पड़ सकता है बुरा असर….

आजकल के खानपान से किडनी जैसी बीमारियां आम बात हो गई है. क्योंकि आजकल फास्ट फूड का चलन ज्यादा हो गया है, जो लोग अधिक मात्रा में फास्ट फूड खाते हैं, उन्हें किडनी की बीमारी बहुत जल्द घेर लेती है. फास्ट फूड खाने वालों को अधिक मेहनत करनी चाहिए ताकि शरीर के अंदर मैदा जैसी चीजें जल्दी पच सके. रोजाना फास्टफूड का सेवन करेंगे तो बहुत जल्द आपकी किडनी खराब हो सकती है. इसलिए प्रयास करें कि घर का बना ताजा भोजन ही खाएं. इसके अलावा बाहर की चीजों से बचें. आज हम आपको उन 6 चीजों के बारे में बताएंगे जो किडनी मरीज के लिए सबसे घातक होती है. किडनी मरीज इन चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो आज ही उन्हें सतर्क हाेने की जरूरत है, ताकि आगे का जीवन उनका अच्छे से कट सके.

हेल्दी खानपान का करें सेवन

किडनी मरीजों को हमेशा हेल्दी खाना खाना चाहिए. इससे उनका शरीर चुस्त-दुरुस्त बना रहता है और उनके अंदर कार्य करने की क्षमता बढ़ती है. ऐसा करने से उनकी किडनी भी स्वस्थ रहती है. किडनी मरीजों को खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर नहीं जाना चाहिए. इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है. हम अपने खाने में जूस, स्प्राउट, ग्रीन सलाद आदि चीजें शामिल करेंगे तो यह हमारी किडनी को हमेशा स्वस्थ रखेगा.

कुछ चीजें किडनी को करती है नुकसान

– यदि आप अधिक केले का सेवन करते हैं तो इसका असर सीधे आपकी किडनी पर पड़ता है. इसलिए केले का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए.

– छिल्के वाली आलू से भी दूर रहना चाहिए क्योंकि आलू का छिल्का आपकी किडनी को नुकसान पहुंचाता है.

– नॉनवेज का सेवन भी कम मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि नॉनवेज खाने से आपकी किडनी बहुत जल्दी फेल होती है. जो अधिक नॉनवेज खाते हैं. उनकी किडनी पर जल्दी बुरा असर देखने को मिलता है.

– किडनी मरीजों को टमाटर का छिलका उतार कर खाना चाहिए क्योंकि टमाटर का छिल्का और टमाटर के बीज दोनों ही किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

– प्रोटीन के चक्कर में अधिक मात्रा में दाल नहीं खानी चाहिए. दाल का सेवन डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक एक लिमिट में करना चाहिए.

 

Related Articles

Back to top button