ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

जयपुर में तालाब में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत

जयपुर : मुहाना थाना इलाके में आज एक पानी के तालाब में डूबने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मुहाना थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम ने तालाब में रेस्क्यू कर दोनों शवों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान 19 वर्षीय रवि पुत्र लच्छा हरिजन के रूप में हुई है जो कि आमागढ़ कच्ची बस्ती ट्रांसपोर्ट नगर में रहता था, वही दूसरे मृतक की पहचान 19 वर्षीय कालिया पुत्र नामा नाई के रूप में हुई हैं। दोनों ही शवों को कृत्रिम तालाब से बाहर निकाल कर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जिसके आधार पर परिजन महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे।

मौके पर पहुंची मुहाना थाना पुलिस ने बताया कि इलाके में सीताराम गोठवाल के खेल में बने तालाब में ये दोनों युवक नहाने घुसे थे। इस दौरान सांस फूलने पर एक युवक डूबने लगा तो दूसरे ने उसे बचाने का प्रयास किया इस दौरान दोनों ही पानी में डूब गए। मृतक दोनों युवक कैटरिंग का काम करते हैं यहां पर भी यही काम करने आए थे। अभी तक इस मामले में परिवार की ओर से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई हैं। शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं सिविल डिफेंस की टीम ने बताया कि तालाब में गंदगी अधिक होने से युवक यहां पर फंस गए। जिससे वह उपर ही नहीं आए जाले की सहायता से सर्च करने पर बॉडी की लोकेशन मिली जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया।

 

Related Articles

Back to top button