ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में अरपा नदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश, शरीर पर चोट के निशान…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अरपा नदी के पुल के नीचे एक युवक की लाश मिली है। युवक के शरीर पर चोट के निशान है, जिसको लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने अरपा नदी पुल के नीचे एक युवक की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन पता नहीं चल सका। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। उसे देखकर हत्या की आशंका है। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।

पुलिस के अनुसार,  हो सकता है युवक शराब के नशे के कारण पुल से नीचे गिर गया हो। जिसके कारण चोट लगने से उसकी मौत हुई है। अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही जानकारी हो पाएगी। युवक की शिनाख्तगी का प्रयास किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button