ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

आजमगढ़ में पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत

उत्तर प्रदेश : आजमगढ़ जिले के सपहा पाठक गांव के पास बुधवार सुबह पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

रौनापार क्षेत्र के सिरही गांव निवासी उदयभान (25) और बृजेश (40) बुधवार सुबह एक ही साइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने बघावर जा रहे थे। उदयभान साइकिल चला रहा था और बृजेश पीछे बैठा था। बघावर-गोसाई की बाजार मार्ग पर सपहा पाठक गांव के पास सामने से आ रहे पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में उदयभान की मौके पर ही मौत हो गई तो बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बृजेश को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उदयभान चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button