ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

 कांग्रेस सहित सभी दल परिवारवादी, जबकि भाजपा खुद एक परिवार :  नड्डा 

बेंगलुरु । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि देश में केवल उन्हीं की पार्टी वैचारिक पृष्ठभूमि वाली और कैडर आधारित है, इतना ही नहीं बड़ी संख्या में इसके पास ही समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस सहित अन्य सभी राजनीतिक दल परिवारवादी या वंशवादी दल हैं, जबकि भाजपा ‘‘खुद में एक परिवार है।
नड्डा ने कहा, हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं…अपने राजनीतिक अनुभव से मैं कह सकता हूं कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है,जिसकी वैचारिक पृष्ठभूमि है, जो कैडर आधारित (पार्टी) है और जिसके पास बड़ी संख्या में समर्थक हैं। नडडा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दी गई हमारी विचारधारा का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया, यहीं हमारी पार्टी की वैचारिक मजबूती है।
नडडा ने कहा कि देश में कोई भी राजनीतिक दल लंबे समय तक एक विचाराधारा से जुड़ा हुआ नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल परिवारवादी या वंशवादी दल हो गए हैं। उन्होंने वंशवादी राजनीतिक दलों के नाम गिनाकर आरोप लगाया, ‘‘किसी भी पार्टी का नाम लीजिए, आप देख सकते हैं, कि वह एक परिवारवादी पार्टी है। कांग्रेस भी परिवारवादी पार्टी है, क्योंकि मां, बेटा और बेटी, सभी कार्य समिति के सदस्य हैं।
नड्डा ने कहा, ‘‘भाजपा खुद में एक परिवार है, जबकि अन्य सभी पार्टी परिवारवादी दल हैं। इससे पहले, दिन में नड्डा उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ गए। बूथ कमेटी सम्मेलन में उनके साथ भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे भी थीं। नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, ‘‘क्षेत्र में जाइए, लोगों को सरकार के कार्यक्रमों के बारे में बताइए, आप राजनीतिक नेता हैं, चुनाव के लिए एजेंडा तय करें, उसे हर जगह ले जाएं। कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

Related Articles

Back to top button