ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

बिहार में बाइक सवार बदमाशों ने दो बच्चों पर किया एसिड अटैक

सहरसा में बाइक सवार बदमाशों ने घर वापस जा रहे दो बच्चों पर एसिड फेंक दिया जिसमें दोनों बच्चे झुलस गए। मामला सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर रेलवे पटरी स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल के पास की है। घायल बच्चे प्रोफेसर कॉलोनी के विद्यापति नगर स्थित वार्ड नं 16 निवासी लक्की राज (10) और  मीर अरसद अहमद (14) हैं।

बाइक सवार बदमाशों ने फेंका एसिड 

दोनों बच्चों ने बताया कि वे दोनों अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक काले रंग के बाइक पर तीन बदमाशों ने उन पर एसिड फेंक दिया । शरीर पर एसिड पड़ते ही लक्की राज और  मीर अरसद अहमद जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। तब तक बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए। एसिड हमले में दोनों बच्चों के चेहरा और शरीर का कुछ भाग झुलसा है।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं

आननफानन में आसपास के लोगों ने दोनों बच्चो को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों से घटनाक्रम की जानकारी ली। फिर परिजनों से भी पूछताछ किया लेकिन परिजनों ने किसी से किसी प्रकार की दुश्मनी होने से इंकार किया है। फिलहाल दोनों घायल बच्चों का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है।

डॉक्टर और पुलिस के बयान अलग अलग  

बच्चों का इलाज कर रहे डॉ रामजी कुमार का कहना है कि एसिड अटैक हुआ है। बच्चे गम्भीर हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। जबकि सदर थाना के एएसआई ब्रजेश चौहान का कहना है कि यह एसिड अटैक का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button