ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

देवरिया में छह वर्षीय मासूम बच्‍ची से दसवीं के छात्र ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश : देवरिया जिले में मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छह वर्षीय मासूम बच्‍ची से दसवीं के एक छात्र ने दुष्कर्म कर दिया। परिजन खून से लथपथ बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

मईल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की छह वर्षीय पुत्री सोमवार की देर शाम अपने घर पर खेल रही थी। इसी दौरान बगल के दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र उसको बहला फुसला कर अपने घर के अंदर लेकर गया। मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। मासूम घर चली गई । देर रात दर्द होने पर वह रोने लगी। जब परिजनों ने पूछा तो उसने पूरी बात बता दी। मंगलवार की सुबह परिजन उसे लेकर मईल थाने पहुंच गए। मासूम से दुष्कर्म की सूचना पर बरहज सीओ भी मौके पर पहुंच मामले की जानकारी लिए।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जब गांव पहुंची तो पता चला कि वह परीक्षा देने गया है। सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर गया था। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button