ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

पटना। रेलयात्रियों को झटका आईआरसीटीसी ने बढ़ाये ट्रेनों में मिलने वाली खाद्य सामग्री के दाम।

पटना आईआरसीटीसी ने रेलयात्रियों को झटका देते हुए ट्रेनों में मिलने वाली खाद्य सामग्री के दाम बढ़ा दिये हैं. हालांकि ट्रेन से बाहर प्लेटफार्म पर बने फूड स्टॉल पर मिलने वाले भोजन के दाम में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी ने पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली ट्रेनों में मिलने वाली हर खाद्य सामग्री के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल यात्रियों को मिलने वाले व्यंजन की क्वालिटी और क्वांटिटी का ध्यान रखते हुए दाम में बढ़ोतरी की गई है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग व्यंजनों में अलग-अलग रेट की बढ़ोतरी की गई है. 2 रुपये से लेकर के 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. राहत की बात है कि सिर्फ ट्रेनों के पैंट्री कार में मिलने वाले व्यंजनों पर बढ़ोतरी की गई है. प्लेटफार्म या रेल परिसर के फूड स्टॉल पर मिलने वाली खाद्य सामग्री के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी की तरफ से 70 व्यंजनों की सूची जारी कर नई कीमत निर्धारित की है. अब ट्रेनों में समोसा 8 रुपये के बदले 10 रुपये में मिलेगा. सैंडविच के दाम 15 के बदले 25 रुपये तय किये गए हैं. बर्गर 50 रुपये, ढोकला सौ ग्राम 30 रुपये, पनीर पकोड़ा 25 रुपये, आलू बड़ा 10 रुपये, आलू चॉप 20 रुपये, मसाला डोसा 50 रुपये, गुलाब जामुन 20 रुपये. पहले ट्रेन में पेंट्रीकार से अलग से रोटी लेने पर तीन रुपये रेल यात्रियों को देना पड़ता था. लेकिन अब यात्रियों को 10 रुपये की एक रोटी मिलेगी. अभी तक पेंट्रीकार से मिलने वाली थाली में दो रोटी मिलती हैं इसमें चावल नहीं लेने पर दो रोटी और दी जाती है. अलग-अलग व्यंजनों का रेट जारी कर दिया गया है और इसको लागू भी कर दिया गया है. आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेश कुमार के अनुसार ट्रेनों में रेल यात्रियों को बिहारी व्यंजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है. रेल यात्रियों की मांग पर मेन्यू में बदलाव किया गया है और मेन्यू लिस्ट भी जारी कर दी गई है. उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों के हित में यह कदम उठाया गया है रेल यात्री को स्वादिष्ट भोजन के साथ क्वांटिटी और क्वालिटी का भी ख्याल रखा जाएगा और अगर किसी प्रकार की कोई कमी यह शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी. निर्धारित मेन्यू लिस्ट अनुसार रेल यात्री भुगतान करें.

रेलयात्रियों को झटका आईआरसीटीसी ने बढ़ाये ट्रेनों में मिलने वाली खाद्य सामग्री के दाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button