ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दूल्हे समेत 5 की मौत, 3 गंभीर घायल।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में दूल्हा समेत 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो की आमने-सामने से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बोलेरो नहर में गिर गई. बता दें कि यह हादसा पचदेवरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास हुआ है. वहीं हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पचदेवरा पुलिस के साथ सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए. शुक्रवार देर रात हुए हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है. बोलेरो में सवार थे 8 लोग वहीं डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने 5 लोगों के मौत होने की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि कुड़हा गांव निवासी देवेश की शुक्रवार को शादी थी. कई गाडिय़ों में सवार बाराती शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के अभायन गांव शादी में जा रहे थे. वहीं बोलेरो में दूल्हा, उनके पिता और जीजा समेत 8 लोग सवार थे. हादसे में 12 वर्षीय रुद्र व दूल्हा देवेश के बहनोई बिपनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने के दौरान दूल्हा बने देवेश के पिता ओमवीर और ड्राइवर सुमित सिंह की मौत हो गई. वहीं अंकित, राजेश, जगतपाल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. बोलेरो के उड़े परखच्चे बता दें कि हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए हैं. आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी थी. पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिवार वालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. जिसके बाद आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे. वहीं सीएम योगी ने पुलिस-प्रशासन को मौके पर पहुंचकर हर संभव मदद किए जाने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दूल्हा-दुल्हन के घर में शादी की खुशियां गम में बदल गई हैं. अधिकारियों ने पीडि़त परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. पुलिस ने बताया कि मामले पर तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button