ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में आग लगने से मचा हड़कंप, कोई हताहत नहीं।

मध्य प्रदेश के कटनी में जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में सोमवार देर रात अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. शार्ट सर्किट होने से वार्ड में लपटें उठने और धुआं भरने पर वार्ड में मौजूद प्रसूताओं और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया. वहीं आग लगने की सूचना पर तत्काल दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड के वाहन अस्पताल पहुंचे और दमकल कर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि आग लगने और धुआं उठने पर मौजूद स्टॉफ ने वार्ड में भर्ती प्रसूताओं और बच्चों को तत्काल दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया. वार्ड में करीब 30 बच्चे मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया है कि दमकल गाडिय़िों की मदद से स्थिति पर काबू पाया जा चुका है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सही समय पर बाहर निकाल लिया गया था. जानकारी के अनुसार वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया. परिजन सामान को लेकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, लेकिन वार्ड और अस्पताल में धुआं भरने से देर तक लोग भयभीत रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button