ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

खुफिया सूचना पर सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी आत्मघाती हमलावर को मार गिराया 

पेशावर । अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया सूचना पर शुरू किए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने एक तालिबानी आत्मघाती हमलावर को मार गिराया है। तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) से संबंधित आत्मघाती बम हमलावर की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दक्षिण वजीरिस्तान जिले के स्पिनकाई इलाके में अभियान चलाया।

सुरक्षा बलों के जवान गांव में पहुंचे और संदिग्ध परिसर को घेर लिया। सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के दौरान हमलावर के शरीर में लपेटे गए बम में विस्फोट होने से वह मारा गया। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बम हमलावर अफगानिस्तान के लोगार प्रांत से आया था। प्रतिबंधित टीटीपी को पाकिस्तान तालिबान के नाम से जाना जाता है। टीटीपी पूर्व में सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाकर कई आत्मघाती हमले कर चुका है। समूह को अल-कायदा का करीबी माना जाता है और समूचे पाकिस्तान में इस पर 2009 के सैन्य मुख्यालय पर हमला, सैन्य अड्डों पर हमला और इस्लामाबाद में 2008 में मैरियट होटल पर हमला समेत कई हमलों को अंजाम देने का आरोप है।

Related Articles

Back to top button