ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कोदो, कुटकी, रागी के उत्पादन, प्रसंस्करण व उपभोग को बढ़ावा देने कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 में मिलेट्स (मोटे अनाजों) के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं उपभोग को बढ़ावा देने तथा इसके प्रचार-प्रसार के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर के नजदीक निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में कोदो, कुटकी और रागी जैसे मोटे अनाजों के उत्पादन, प्रसंस्करण एंव उपभोग को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में मिलेट्स के फायदों, इसके स्वास्थ्यवर्धक तथा पोषण से भरपूर होने संबंधी तथ्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)

भारत सरकार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) में नेशनल मिशन मैनेजर (आजीविका) जयराम किल्ली, डॉ. मोनिका सिंह चौहान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, छत्तीसगढ़ की मुख्य संचालन अधिकारी एलिस लकड़ा और प्रदान संस्था के प्रतिनिधि ने कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को कोदो, कुटकी एवं रागी के फायदों तथा इनमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य एवं पोषण पर केन्द्रित इस कार्यशाला में मोटे अनाजों को दैनिक भोजन में शामिल करने के बारे में विस्तार से बताया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वसहायता समूहों को मिलेट्स के उत्पादन और प्रसंस्करण में किस तरह से सहायता प्रदान की जा सकती है, इस बारे में सभी जिलों के जिला कार्यक्रम प्रबंधकों तथा सोशल मोबिलाइजेशन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मिलेट्स के उत्पादन और प्रसंस्करण से ग्रामीण महिलाओं को जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। राज्य शासन द्वारा कोदो, कुटकी और रागी को समर्थन मूल्य पर खरीदकर इनकी अच्छी कीमत दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button