ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ओवैसी की पार्टी भी राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की तैयारी में 

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी इस साल राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की तैयारी में है। हालांकि, अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि पार्टी राज्य में कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन पार्टी जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है। इसके लिए पार्टी की कोर कमेटी बैठक कर रही है।  मजलिस प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी के नेता प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं लेकिन पार्टी कितनी सीट पर उम्मीदवार उतारेगी, इस बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगा। राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए ओवैसी ने टोंक में कहा कि हम आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के सिलसिले में राज्य का दौरा कर रहे हैं। मेरी यात्रा पूर्व निर्धारित थी। पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य संगठन को मजबूत करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। पार्टी राज्य में कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी, इस बारे में कोर कमेटी घोषणा करेगी। अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी के पास कांग्रेस विधायक सचिन पायलट के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कोई उम्मीदवार उतारेगी। ओवैसी ने कहा कि कई चेहरे हैं। जब वह पैराशूट से उतर सकते हैं तो हम भी (इसी तरह से उम्मीदवार) उतार सकते हैं।

Related Articles

Back to top button