ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिवसेना को लेकर निर्वाचन आयोग के फैसले का स्वागत किया

पुणे। चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े को वास्तविक शिवसेना घोषित करने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि आयोग के इस फैसले से ‘दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। ‘मोदी@20’ किताब के मराठी संस्करण के विमोचन के अवसर पर उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर गृहमंत्री शाह ने यह भी दोहराया कि 2019 के विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद साझा करने पर कोई सहमति नहीं बनी थी। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया था।

शाह ने मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की मौजूदगी में कहा, कल निर्वाचन आयोग ने ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ कर दिया। कल ही ‘सत्यमेव जयते’ के सूत्र को चरितार्थ किया गया है।

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘शिवसेना’ नाम और उसका चुनाव चिह्न ‘तीर-कमान’ आवंटित कर दिया। इसे उद्धव ठाकरे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अमित शाह ने ठाकरे का नाम लिये बगैर कहा जो लोग झूठ का सहारा लेकर चिल्लाते थे, आज उन्हें पता चल गया है कि सच्चाई किसके पक्ष में है।

Related Articles

Back to top button