ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

गूगल इंडिया से फिर निकाले गए 453 कर्मचारी, सुंदर पिचाई ने कर्मियों से कही ये बात

गूगल इंडिया ने कंपनी के विभिन्न विभागों से 453 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कर्मियों को ईमेल के जरिए नौकरी से हटाने की सूचना दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह छंटनी गुरुवार की देर रात की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कर्मियों को छंटनी का मेल कंट्री हेड और गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता की ओर से भेजा गया है।

पिछले महीने ही गूगल की पैतृक कंपनी अल्फाबेट ने कहा था कि वह अपने ग्लोबल मैनपावर में से करीब 6 प्रतिशत यानी लगभग 12000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि 453 लोगों की यह छंटनी पूर्व में घोषित 12 हजार कर्मियों की छंटनी का हिस्सा है या आने वाले दिनों में अलग से और छंटनी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छंटनी के मेल के साथ अल्फाबेट के सीईओ सुदंर पिचाई का संदेश भी शामिल है। जिसमें उन्होंने कंपनी में हो रही छंटनियों की पूरी जिम्मेदारी ली है।

 

Related Articles

Back to top button