ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

आंध्र प्रदेश के पूर्व BJP अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ने पार्टी से दिया इस्तीफा

आंध्र प्रदेश  : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आंध्र प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष के लक्ष्मीनारायण ने गुरुवार को पार्टी से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुंटूर में अपने आवास पर इस्तीफे की घोषणा की। लक्ष्मीनारायण ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन वह पार्टी के स्थानीय नेतृत्व से खुश नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के स्थानीय मामलों के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहा हूं। इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ जल्द ही बात करूंगा। इसके बाद ही अपने भविष्य की राजनीति पर निर्णय लेंगे।

लक्ष्मीनारायण आंध्र के विभाजन से पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लक्ष्मीनारायण राज्य में कापू समुदाय के प्रभावी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने 2018 से 2020 भाजपा के प्रदेश इकाई अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। अटकलें हैं कि वह प्रदेश भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष सोमू वीराजू की कार्यप्रणाली से नाराज थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से वीराजू प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने हैं, तब से बदले की भावना की राजनीति हो रही है।

 

Related Articles

Back to top button