ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, फरवरी में म‍िलेगा दोगुना राशन

अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप नेशनल फूड स‍िक्‍योर‍िटी एक्‍ट के तरत सरकार से फ्री राशन ले रहे हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. केंद्र सरकार की तरफ से देशभर में जरूरतमंद 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन द‍िया जा रहा है. होली से पहले सरकार ने राशन कार्ड होल्‍डर्स को बड़ी खुशखबरी दी है. हर कार्ड धारक को फरवरी में दो बार मुफ्त राशन म‍िलेगा. इसे सरकार की तरफ से होली से पहले द‍िये जाने का  प्‍लान है. 8 मार्च की होली है यानी आपको इस बार 8 मार्च से पहले दूसरी बार राशन म‍िलेगा.

20 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएगा व‍ितरण

एनएफएसए के तहत गेहूं-चावल का मुफ्त वितरण यूपी में 20 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएगा. यह पूरे राज्‍य में 28 फरवरी तक जारी रहेगा. गेहूं-चावल-बाजरा की राशन की दुकानों पर डिलीवरी पहले 10 फरवरी से 17 फरवरी तक होती थी. इस महीने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के वंचितों को मुफ्त राशन मिलेगा. उत्तर प्रदेश में राशन वितरण एक महीने की देरी से चल रहा है.

इस बार पटरी पर आ जाएगी राशन व‍ितरण प्रणाली

लोगों को दिसंबर 2022 का राशन जनवरी 2023 में मिला था. यह देरी मार्च 2022 से चल रही है. इसके बाद जनवरी 2023 का राशन फरवरी महीने में दिया गया है. अब प्रशासन ने फरवरी महीने का राशन फरवरी में ही वितरण करने का फैसला ल‍िया है. यूपी में 20 फरवरी से सरकारी राशन दुकानों पर मुफ्त राशन दिया जाएगा.

घरेलू कार्ड धारकों को प्रत‍ि यून‍िट 5 किलो (2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल) का मुफ्त राशन मिलेगा. वहीं, अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल मिलेगा. एक महीने की देरी से चल राशन व्‍यवस्‍था इस बार पटरी पर आ जाएगी. अगले महीने मार्च का राशन उसी महीने में दे द‍िया जाएगा.

 

Related Articles

Back to top button