ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर कर चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी फिल्म ‘पठान’ के लिए इन दिनों वह लगातार चर्चा में हैं। दीपिका ने अपने खास अंदाज से एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा। दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण को फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर करते देखा गया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका अकेली ऐसी स्टार नहीं हैं, जिन्होंने फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर किया। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए देखे गए हैं।

दीपिका पादुकोण

सबसे पहले बात करते हैं दीपिका पादुकोण की। दीपिका का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका ऑरेंज कलर के ट्रैक सूट, कैप और गॉगल्स लगाए फ्लाइट के अंदर इकॉनमी क्लास में दिखीं। फैंस दीपिका के अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विक्की-कटरीना

इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड के क्यूट कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ का। बीते साल दिसंबर में दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया था। उस दौरान कपल ने फ्लाइट में इकॉनमी क्लास में सफर किया था। कपल का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कटरीना ब्लैक ट्रैकसूट और चश्मा पहने नजर आई थीं। वहीं, विक्की ने ग्रे हुडी के साथ मरून ट्रैक पैंट पहना था। फैंस ने विक्की और कटरीना की सादगी की खूब तारीफ की थी।

कार्तिक आर्यन

इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम भी शामिल है। बीते साल सितंबर में कार्तिक आर्यन को फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया। कार्तिक ने जोधपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट ली थी। उन्होंने फ्लाइट में अपने फैंस से बातचीत भी की थी। फैंस ने कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए उन्हें डाउन टू अर्थ बताया था।

विजय-अनन्या

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों को बीते साल एक साथ फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया। दरअसल, उस वक्त दोनों अपनी फिल्म ‘लाइगर’ का प्रमोशन कर रहे थे। ऐसे में कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा था कि वे फिल्म के प्रमोशन के लिए दिखावा कर रहे हैं।

आमिर खान

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान भी फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए नजर आ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने ब्लैक टीशर्ट और कैप पहन रखी थी। फैंस ने उस समय आमिर खान की खूब तारीफ की थी। फैंस ने कहा था कि इतना पैसा कमाने के बाद भी आमिर बेहद सिंपल हैं।

 

Related Articles

Back to top button