ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उज्जैन। वर्ल्ड रिकॉर्ड एक साथ प्रज्जवलित हुए 18 लाख 82 हजार 229 दीये ।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर एक साथ सबसे ज्यादा दीपक जलाने का नया विश्व रिकार्ड बना है. रिकार्ड बनते ही रामघाट पर आतिशबाजी की गई. गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अयोध्या की तर्ज पर मोक्षदायिनी शिप्रा के घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन के शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव मनाए जाने घोषणा की थी. जिसके बाद महाशिवरात्रि पर यहां पर एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीये जलाए गए. वहीं पूरे शहर मे 21 लाख दीपक जलाए गए. इस दौरान स्वयंसेवक ने दीयों में तेल बाती लगाने का काम किया. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाकर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव की शुरूआत की. इसके बाद सायरन बजा और स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू कर दिया. यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम भी मौजूद रही. जिन्होंने 5 ड्रोन से निगरानी की है. जहां आज केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, दत्त अखाड़ा घाट, रामघाट, भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा रही. इस अलौकिक और विहंगम नजारे को देखने के लिए सीएम शिवराज सिंह, उनकी पत्नी साधना सिंह और मंत्री मोहन यादव ने नौका विहार किया. इस दौरान आतिशबाजी भी की गई, जिसके बाद 6:35 बजे सीएम ने पहला दीया जलाने के साथ ही पूरे घाट पर स्वयंसेवको ने 18 लाख 82 हजार 229 दीए प्रज्जवलित किए. वहीं शाम 7 बजे घाट क्षेत्र की लाइट बंद कर दी गई. इसके बाद ड्रोन कैमरे से वीडियो शूटिंग की गई, जिसके बाद विश्व रिकार्ड की घोषणा हुई. जहां सीएम को विश्व रिकार्ड का प्रमाण पत्र सौंपा गया. इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूरे नगर वासियों को बधाई देते हुए आभार भी प्रकट किया. इस दौरान कार्यक्रम में सभी दीपक एक साथ शाम सात बजे जलाए गए. हालांकि इससे पहले सायरन बजा और वॉलंटियरों ने दीपक जलाना शुरू कर दिए. ऐसे में सभी दीपक करीब एक घंटे तक जले. बताया जा रहा है कि शिप्रा तट पर दीपक प्रज्जलवन के लिए 10 मिनट का समय रहा, जिसमें दीपक प्रज्जवलित होते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ड्रोन से वीडियोग्राफी कर दीयों की गिनती की गई. जहां रात 8 बजे 18 लाख 82 हजार 229 दीपकों के जलने और वल्र्ड रिकॉर्ड बनने की घोषणा कर दी गई. गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन में नया विश्व रिकॉर्ड बना है, इससे पहले अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाकर सरयू घाट पर 15 लाख दीप जलाए गए थे. इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button