ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सीएम योगी ने यूपी के लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

लखनऊ। महाशिवरात्रि के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के लोगों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान भोलेनाथ और माँ पार्वती की कृपा से समस्त जगत का कल्याण हो, यही मेरी प्रार्थना है।
सीएम योगी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। यह पर्व व त्योहार हमारी परम्परा और राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिर्लिंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं।
महाशिवरात्रि के मौके पर लाखों शिवभक्त महादेवा लोधेश्वर में दर्शन करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में चारों ओर बमभोले के नारों से पूरा शिवालय गूंज उठा। महादेवा मन्दिर पर शिवभक्तों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या में शिव भक्त रात से ही लंबी लाइन लगा रखे हैं। मान्यता है कि लोधेश्वर महादेवा मंदिर में जलाभिषेक से भक्तों की सारी मनोकामना पूरी हो जाती है।

Related Articles

Back to top button