ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

डायबिटीज में कैसे रखें महाशिवरात्रि का व्रत, इन बातों का रखें ध्यान

शिव भक्तों के बीच महाशिवरात्रि का पर्व काफी खास माना जाता है. इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी. वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर लोग व्रत भी रखते हैं और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा भी करते हैं. हालांकि इस दौरान डायबिटीज के मरीजों को व्रत रखने के दौरान कुछ खास बातों को ध्यान में रखना चाहिए. अगर डायबिटीज के मरीज महाशिवरात्रि पर व्रत रखते हैं तो उन्हें पूरे दिन काफी अलर्ट रहना होगा और अपने सेहत का काफी ध्यान रखना होगा.

डायबिटीज

दरअसल, व्रत के दौरान लोगों को काफी वक्त तक बिना कुछ खाए रहना पड़ता है. ऐसे में लोगों का शुगर भी अनकंट्रोल हो सकता है. वहीं अगर डायबिटीज के मरीज अगर ज्यादा वक्त तक बिना खाए पिए रहे तो शुगर का लेवल कम हो जाता है. इस हालात में कमजोरी भी महसूस हो सकती है. ऐसे में अगर महाशिवरात्रि के मौके पर व्रत रखना है तो डायबिटीज के मरीजों को कुछ विशेष बातों का काफी ध्यान रखना होगा.

इन बातों का रखें ध्यान

– डायबिटीज के मरीज व्रत के दौरान ऐसी चीजों का सेवन करें, जिनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स हो.

– व्रत के दौरान भरपूर मात्रा में पानी पीएं.

– अगर नारियल पानी पीएं तो काफी फायदा मिलेगा.

– बाजार के नमकीन चिप्स का सेवन न करें.

– व्रत के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ हेल्दी खाते रहें, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहे.

– व्रत में नींबू पानी, लस्सी या छाछ का सेवन करें.

– ध्यान रखें कि व्रत के दौरान आपका शुगर लेवल 70 से कम न हो जाए.

– व्रत के दौरान अपनी दवाइयों से परहेज न करें.

Related Articles

Back to top button