ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

होम टाउन में ढोल-नगाड़ों के साथ Shiv Thakare का हुआ शानदार स्वागत

बिग बॉस सीजन 16 खत्म हो चुका है। ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले में शिव ठाकरे और MC Stan कड़ी टक्कर देते नजर आए थे, लेकिन इस शो की ट्रॉफी MC Stan ने अपने नाम की। अब भले ही एमसी स्टैन ने इस शो को जीता हो, लेकिन लोगों के दिलों पर शिव ठाकरे छाए हुए है।मंगलवार शाम शिव ठाकरे अपने होम टाउन अमरावती पहुंचे। जहां उनका धूम-धाम स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ शिव के फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। शिव की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग नजर आए। सोशल मीडिया पर शिव का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के बीच इतना प्यार देख शिव बेहद खुश नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने हाथ जोड़कर सबका शुक्रिया भी किया।

महाराष्ट्र के रहने वाले शिव ठाकरे एक मराठी अभिनेता और कोरियोग्राफर हैं। उनका जन्म अमरावती में साल 1989 में हुआ था। टीवी पर वह पहली बार वह एमटीवी रोडीज राइजिंग में नजर आए। बिग बॉस हिंदी में आने से पहले वह बिग बॉस मराठी में भी नजर आए थे।इस शो के सीजन दो के वह विनर रह चुके हैं। शिव हमेशा से ऐक्टर बनना चाहते थे। अपने एक इंटरव्यू में शिव ने बताया था कि नकारात्मक या विलन का रोल करना चाहते हैं। रोडीज के बाद शिव ने डांसिंग पर फोकस किया। इसके अलावा शिव का एक डांस स्टूडियो खोला और वह कई प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं।

Related Articles

Back to top button