मुख्य समाचार
गोहद। पत्नी ने प्रेमी एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की करवाई हत्या।
(एडवोकेट अमरेन्द्र सिंह) गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहगांव गोरमी रोड पर पत्नी ने प्रेमी एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई जानकारी के अनुसार निरीक्षक उपेंद्र छारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी करन तोमर, अनुराग चौहान, किशन चौहान निवासी गढ़ भिंड राधा पत्नी मोनू भदौरिया निवासी परोसा, शैलेंद्र बघेल ककाहरा, नितेश बुधौलिया निवासी भिंड सभी आरोपियों द्वारा सोनू उर्फ करनसिंह पुत्र रघुवीर सिंह भदौरिया उम्र 23 वर्ष निवासी कोटा परोसा थाना गोरमी अंडमान निकोबार एक्सप्रेस से दस फरवरी को ग्वालियर आया था ग्वालियर से बस द्वारा गोहद चौराहा तक लोकेशन मिली उसके बाद आरोपीगण अपनी चार पहिया की गाड़ी में बिठा कर ले गए और दुपट्टा से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी परिजनों की गुमशुदगी की तलाश के आधार पर मामले का खुलासा हुआ जिस पर गोहद चौराहा पुलिस ने धारा 302, 120 बी, 365, 201 इंडियन पैनल कोड एवं 11,13 एमपीडीपी के एक्ट के तहत् मामला दर्ज करते हुए विवेचना में लिया है।


