ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

एक ही मोबाइल शॉप पर आठवीं बार हुई चोरी, 37 हैंडसेट और नगदी ले गए शातिर चोर

कोरबा | कोरबा के बालकोनगर स्थित एक मोबाइल की शॉप में आठवीं बार चोरी की घटना हुई। दुकान का छज्जा तोड़कर घुसे शातिर चोर इसबार 37 मोबाइल हैंडसेट और नगदी लेकर फरार हो गए। हालांकि, इस बार चोरों की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित मोबाइल दुकान का संचालन मोहम्मद अली करता है। पिछली रात वह दुकान बंद कर  अपने घर चला गया था। अगले दिन दुकान पर पहुंचा तो देखा दुकान का छज्जा टूटा हुआ है, दुकान के अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। दुकान से मोबाइल हैंडसेट व अन्य सामान गायब था।

दुकान संचालक ने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में सात बार चोरी हो चुकी है,  यह आठवां मौका है जब चोरों ने एक बार फिर दुकान को निशाना बनाया है।  इस बार चोरों ने दुकान का छज्जा तोड़कर अंदर प्रवेश किया ओर उसके बाद दुकान पर रखें लगभग 37 मोबाइल और नगदी रकम ले भागे हैं। हालांकि, दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर वारदात को अंजाम देते कैद हुए हैं।एक ही दुकान पर लगातार हो रही चोरी कर शातिर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बालको पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button