ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और बस की हुई टक्कर, 4 लोगों की मौत…

महाराष्ट्र, एजेंसी। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। पालघर जिले के दहानू इलाके में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कार और बस की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पालघर पुलिस के मुताबिक, कार गुजरात से मुंबई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था जिससे बस से टक्कर हो गई।

सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा

कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर महालक्ष्मी पुल के पास सुबह करीब साढ़े तीन बजे बस और कार की जोरदार टक्कर हुई। इस दुर्घटना में लग्जरी बस में यात्रा कर रहे दो लोग घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि कार में चार लोग सवार थे और वह गुजरात से मुंबई जा रहे थे। भीषण टक्कर से चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक महिला समेत 4 की मौत

पुलिस के मुताबिक, कार चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया जिससे वाहन पीछे से बस में जा घुसा। उन्होंने कहा कि एक महिला समेत चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button