ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

17 से 19 फरवरी तक फ्री रहेगी ताजमहल में एंट्री

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज, जिसे कई लोग प्यार की निशानी भी मानते हैं, सालों से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। ये स्मारक भारतीयों के अलावा विदेशी पर्यटकों को भी खूब लुभाता है। ऐसे में अगर आपका भी मन कर रहा है कि आने वाले वीकेंड पर एक ट्रिप प्लान किया जाए, तो ताजमहल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

खास बात यह है कि मुगल बादशाह शाहजहां के 368वें उर्स (पुण्यतिथि) के उपलक्ष्य में 17 से 19 फरवरी तक आगरा में ताजमहल में एंट्री फ्री होगी। इस अवसर पर टूरिस्ट्स के लिए शाहजहां और मुमताज की कब्रें भी देखने को मिलेंगी, जहां आम दिनों में जानें की अनुमति नहीं है।

उर्स कमेटी के अध्यक्ष इब्राहिम जैदी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी शाहजहां का उर्स 17 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इन तीन दिनों के लिए यात्रियों के लिए ताजमहल में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इतना ही नहीं 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे ‘ग़ुस्ल’ (विभिन्न अनुष्ठानों और प्रार्थनाओं के प्रदर्शन से पहले पूरे शरीर की शुद्धि अनिवार्य है) की रस्म शुरू होगी। 18 फरवरी को ‘संदल’ और ‘मिलाद शरीफ’ की रस्में मनाई जाएंगी। 19 फरवरी को सुबह से शाम तक ‘कुल’ (कुरान के चार मूलभूत अध्यायों का पाठ करना) और ‘चादर पोशी’ (चादर चढ़ाना) की रस्में मनाई जाएंगी।

इस साल उर्स के मौके पर बादशाह शाहजहां के मकबरे पर 1,450 मीटर लंबी चादर चढ़ाई जाएगी। बाद में प्रांगण में लंगर परोसा जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सूत्रों के मुताबिक इन तीन दिनों में ताजमहल के अंदर जिन वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा उनमें सिगरेट, बीड़ी, माचिस, गुटखा, तंबाकू, पान मसाला, किसी भी प्रकार का झंडा, बैनर, पोस्टर, किताब 36 इंच, बैंड, पेचकश, लाइटर, आग्नेयास्त्र और चाकू जैसी चीजें शामिल हैं।

अगर आप भी 17 से 19 के दौरान पड़ने वाले वीकेंड पर आगरा जाने की सोच रहे हैं तो निश्चित रूप से इस बार आपको काफी अलग एक्सपीरियंस मिलने वाला है। वहीं दिल्ली एनसीआर में रह रहे लोगों के लिए यह एक दिन का ट्रिप हो सकता है, वो सुबह जाकर रात तक वापस आ सकते हैं और अपने आप में यह एक शानदार गेटवे भी हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button