ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

रीवा। विंध्य एक्सप्रेस वे बनेगा जो भोपाल से दमोह, कटनी, रीवा, सीधी और सिंगरौली को जोड़ेगा।

रीवा। मुख्यमंत्री बाद में बहनों का भाई, भांजा-भांजियों का मामा पहले हूं, चुनाव के समय पत्थर गढ़ने काम करती है कांग्रेस मुख्यमंत्री और केंदीय उन्नयन मंत्री ने विंध्य को चोरहटा एयरपोर्ट के रूप में नई सौगात दी है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व खजुराहो के बाद छठवें हवाई अड्डे के रूप में चोरहटा एयरपोर्ट जाना जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने विंध्य एक्सप्रेस वे बनाने की भी घोषणा की है। जो भोपाल से दमोह, कटनी, रीवा, सीधी और सिंगरौली को जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुंडे माफिया से 23 हजार छुड़ाए गए हैं। यह गरीबों को दिया जाएगा। बेटियों और महिलाओं के साथ दुराचार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को फांसी देने का काम होगा। घर में बुलडोजर चलाया जा रहा है। लातों के भूत बातों से नहीं मानते। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बाद में हूं पहले बहनों का भाई और भांजा-भांजियों का मामा हूं सभी को साथ चलना होगा। उन्होंने दोनों से वादा लिया कि वह मामा के साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिंधिया का चेहरा दिखाकर चुनाव जीता और दादा खुद मुख्यमंत्री बन गया। कमलनाथ ने हमेशा छलने का काम किया है। कांग्रेस चुनाव के समय पत्थर गढ़ने काम करती है विकास भाजपा की सरकार करती है। विंध्य एक्सप्रेस वे बनेगा। भोपाल, दमोह, कटनी रीवा सीधी और सिंगरौली को जोड़ा जाएगा। जिसके दोनों ओर उद्योग लगाने के लिए काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2003 के पहले सड़कों का हाल लोगों को बताएं। गड्ढे होने की बात कही। स्वर्गीय माधवराव सिंधिया ने मूर्ति स्थापना की थी आज ज्योतिरादित्य सिंधिया हवाई जहाज की सौगात दी है। मेरी बहना योजना से परिवार में प्रेम बढ़ेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नए चोरहटा एयरपोर्ट का भूमिपूजन किया। एयरपोर्ट निर्माण की लागत 239.95 करोड रुपये है। 747 करोड़ 51 लाख के 32 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जिसमें 144 करोड़ 9 लाख के 15 कार्यों का लोकार्पण और 603 करोड़ 42 लाख के 17 निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री और केंदीय उन्नयन मंत्री ने प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री के मंच पर पहुंचते ही पूरा कार्यक्रम स्‍थल तालियों से की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भक्ति मय संगीत और बघेली गीत से र्कायक्रम की शुरुआत हुई। ज्योतिरादित्य सिंधिया केंदीय उन्नयन मंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सांसद जनार्दन मिश्र ने स्वागत किया। लाडली बहना योजना पर बहनों ने लिख कर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। बहनों ने लिखा है कि आपके द्वारा हम बहनों को लाडली बहना बनाकर आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने वृद्ध जनों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद जनार्दन मिश्र, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल शामिल रहे। सम्मेलन में रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला, गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, मउगंज विधायक प्रदीप पटेल, मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, सेम​रिया विधायक केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, महापौर अजय मिश्र, नगर निगम स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button