ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

उदयपुर में  हिंदू रीति-रिवाज से एक्ट्रेस नताशा संग शादी के बंधन में बंधेंगे हार्दिक पांड्या

उदयपुर : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शादी करने जा रहे हैं। बता दें हार्दिक बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा से कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। पांड्या अब हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर रहे हैं। अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पांड्या ने उदयपुर का चयन किया है। शादी के लिए उन्होंने दिन भी बहुत खास चुना है। वैलेंटाइन-डे के विशेष अवसर पर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के कार्यक्रम की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि शादी में कई स्टार और क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से 31 मई 2020 में मुम्बई में कोर्ट मैरिज की थी। उस समय कोरोना काल चल रहा था। इस कारण से शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। यही वजह है कि अब वह हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर रहे हैं, जिसमें कई चर्चित हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए झीलों की नगरी उदयपुर का चयन किया है। शादी के कार्यक्रम 13 से 16 फरवरी तक चलेंगे। वैसे तो हार्दिक एक बच्चे के पिता भी बन चुके हैं। कोर्ट मैरिज के एक साल बाद उनका एक बेटा हुआ था।

 

Related Articles

Back to top button