ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में  बाइक सवारों को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, पति-पत्नी और बच्ची की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार सुबहबाइक सवार पति-पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ गांव में मेला देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सीमेंट की बोरियो से भरी मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और एक बेटी की मौत हो गई। जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल है। हादसा सकरी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, कोटा के करगी रोड, लमकेना गांव निवासी मोहनलाल साहू (35) ड्राइवरी का काम करता था। वह अपनी पत्नी ईश्वरी साहू (32), दो बेटियों तृप्ति साहू(13) और भगवती साहू (8) के साथ सिरगिट्टी के तिफरा मन्नाडोल में किराये से रहता था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे मोहनलाल पूरे परिवार के साथ बाइक पर तखतपुर के बेलापान गांव मेला देखने जा रहा था। अभी वे उसलापुर पुल के नीचे पहुंचे थे कि सीमेंट से लदे मिनी ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कार मार दी।

टक्कर लगते ही तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसमे बाइक चला रहे मोहनलाल, ईश्वरी साहू और उसकी दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में ईश्वरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाकी तीनों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उपचार के दौरान मोहनलाल और तृप्ति की भी मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी भगवती का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मारकर घसीटते ले गया।

Related Articles

Back to top button