ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

 दहेज में क्रेटा कार नहीं मिली तो शादी का मंडप छोड़कर भागा दूल्हा

चरखी दादरी । आज जागरूक और पढ़े-लिखे समाज में दहेज के दानव का स्वरूप मौजूद है। आज ऐसा ही मामला सामने आया है। हुआ यह कि दहेज में क्रेटा कार नहीं मिली तो शादी के मंडप को छोड़कर एक दूल्हा भाग गया। हरियाणा के दादरी के रोहतक रोड स्थित एक वाटिका में शादी समारोह के दौरान शादी के मंडप में फेरों से ठीक पहले दूल्हे व उसकी मां द्वारा वधू पक्ष से दहेज में क्रेटा गाड़ी मांगने का मामला सामने आया है। यह मांग पूरी न होने पर दूल्हा मंडप से फरार हो गया। हालांकि, दुल्हन पक्ष द्वारा दूल्हा पक्ष के समक्ष काफी मन्नतें करने के बावजूद दूल्हा पक्ष के लोग बिना शादी किए ही लौट गए। घटना नौ फरवरी की रात की है। जहां दुल्हन के घर मिठाइयां धरी रह गईं और दुल्हन व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वधू पक्ष की शिकायत पर दादरी सटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, हरियाणा के चरखी दादरी के वार्ड-21 निवासी शिवप्रकाश की बेटी की शादी भिवानी के भारत नगर निवासी अभिन्न के साथ नौ फरवरी को होनी तय हुई थी। इसके लिए उन्होंने दादरी के रोहतक रोड स्थित वाटिका बुक की थी, लेकिन शादी में कार न मिलने पर दूल्हा फरार हो गया। उसने फेरों से ठीक पहले क्रेटा कार या 15 लाख रुपए नकद देने की डिमांड रख दी, इसे लड़की के परिवार वाले पूरा नहीं कर सके। हालांकि, परिजनों ने दूल्हा पक्ष से काफी मन्नतें कीं। बावजूद इसके वे नहीं माने, इसी दौरान दूल्हा ने चक्कर आने का बहाना बनाया और मंडप से फरार हो गया। दुल्हन के पिता शिवप्रकाश व माता सरोज देवी ने रोते हुए शादी के दौरान मंडप से दूल्हा फरार होने की पूरी जानकारी दी। डीएसपी विरेंद्र सिंह ने बताया कि दुल्हन पक्ष की ओर से क्रेटा गाड़ी नहीं देने पर बारात लौटने व दहेज लोभियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बारे शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वर पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button