ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने उदयपुर में की क्रिश्चियन वेडिंग

एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने दूसरी बार पति और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ क्रिश्चियन वेडिंग की। सोशल मीडिया पर इस कपल की वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं ।इन दिनों बॉलीवुड और क्रिकेटर्स स्टार्स शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। बीते महीने अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी रचाई थी। वहीं अब एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने दूसरी बार पति और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ क्रिश्चियन वेडिंग की। सोशल मीडिया पर इस कपल की वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।

हार्दिक और नताशा ने अपनी शादी के लिए प्यार के खास दिन यानी 14 फरवरी वैलेंटाइन डे को चुना। इस शादी में कपल की फैमिली और बेहद क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे। इस कपल ने खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी रचाई।बता दें साल 2020 में इस कपल ने घर पर ही गुपचुप शादी रचाई थी।खबरों की माने तो उन दिनों नताशा प्रेग्नेंट हो गई थी, जिसके चलते इस कपल ने लॉकडाउन में परिवार वालों के बीच हिंदू रीति-रिवाजों शादी की थी। जुलाई, 2020 में ये कपल पेरेंट्स बना था।

तस्वीरों में नताशा और हार्दिक की वेडिंग की झलक मिल रही है। कपल ने बड़े से पार्टी लॉन में व्हाइट कारपेट पर एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए ग्रैंड एंट्री ली। अपने बिग डे पर हार्दिक पांड्या ब्लैक कलर के सूट में डैपर लग रहे थे, जिसे उन्होने एक व्हाइट शर्ट, बो टाई और टिंटेड चश्मे के साथ पेयर किया हुआ है। तो वहीं, नताशा फुल स्लीव्स और थाई-हाई स्लिट वाले व्हाइट वेडिंग गाउन में ड्रॉप-डेड-गॉर्जियस लग रही हैं।

इसपर नताशा ने एक स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पेयर किया है, उन्होंने स्लीक बन और नेचुरल मेकअप के साथ अपने लुक को कंपलीट किया है। कपल के पीछे ब्राइड्समेड्स चलते नजर आ रहे हैं।इस कपल की शादी में उनका तीन साल का बेटा अगस्त्य पांडे भी शामिल हुआ। इस जोड़े ने जुलाई 2020 में अपने बेबी बॉय अगस्त्य का वेलकम किया था। नताशा और हार्दिक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और कपल गोल सेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर इनके शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग इन्हें बधाई दे रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button