ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

महिला को अगवा कर लूट और सामूहिक दुष्कर्म करने वाले युवकों को 20 साल की सजा

अजमेर | राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना की अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने दुष्कर्म, लूट और अपहरण के मामले में मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया। न्यायालय ने इस मामले में शामिल दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें 20-20 साल जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोनों पर करीब पौने दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।अपर लोक अभियोजक अशोक भाकर ने बताया कि साल 2016 में मौलासर थाने में अपहरण, लूट और दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। मामले में शामिल दो आरोपी भदलिया गांव से एक महिला को कार से अगवा कर ले गए। उन्होंने महिला के गहने लूटे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।

घटना के बाद आरोपी महिला को डीडवाना में एक सुनसान स्थान पर फेंक कर फरार हो गए।इस मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल कर दो आरोपी अकरम और मुकेश को गिरफ्तार किया था।पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किए गए चालान पर लंबे समय से सुनवाई चल रही थी। मंगलवार को न्यायाधीश डॉ. सरिता स्वामी ने अकरम और मुकेश को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष की सजा सुनाई और करीब पौने दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। न्यायालय के फैसले के बाद दोनों को अजमेर की सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button