ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बंगाल में चुनाव से पहले लोगों को मिल सकती हैं सौगातें

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार बुधवार को विधानसभा में बजट पेश करेगी। इसी वर्ष पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होने हैं और अगले वर्ष लोकसभा चुनाव तो ऐसे में लोगों को कई सौगातें मिल सकती हैं। भले ही राज्य की ममता सरकार केंद्र से फंड नहीं मिलने का आरोप लगा रही हों, लेकिन कोशिश यही रहेगी कि किसी भी सामाजिक योजना पर कैंची नहीं चले और वे निर्बाध गति से चलती रहें। बुधवार को राज्य की वित्ती मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य दोपहर बाद दो बजे बजट पेश करेंगी। लोगों को इस बजट से खासी उम्मीदें हैं।

जैसे केंद्र में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण हैं, वैसे ही पश्चिम बंगाल की वित्तमंत्री भी एक महिला ही हैं। बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य बुधवार को राज्य का बजट पेश करेंगी। यह दूसरा मौका होगा जब चंद्रिका राज्य का बजट पेश कर रही हैं। हर वर्ग को इस बजट से खासी उम्मीद है। माना जा रहा है कि सरकार अपनी सामाजिक योजनाओं को जारी रखना चाहेगी। बंगाल सरकार हमेशा केंद्र पर आरोप लगाती रही है कि कई योजनाओं के पैसे केंद्र नहीं दे रहा है। इसके बावजूद बजट में उच्च शिक्षा, किसानों को राहत, अनुसूचित जाति-जनजाति, अल्पसंख्यकों, दुआरे सरकार, मुफ्त राशन, इलाज, शिक्षा, उच्च शिक्षा, महिलाओं और गरीबों के लिए योजनाओं का एलान हो सकता है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर मंच से जिस तरह से बंगाल में उद्योग को बढ़ावा देने की बात कहती आई हैं, इस बजट में भी रोजगार को लेकर कुछ उल्लेखनीय घोषणाएं हो सकती हैं। जानकारी के मुताबिक राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और वित्तीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष अमित मित्रा ने बजट पर विशेष सलाह दी है। बजट पेश होने से पहले बुधवार को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक में बजट पारित किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button