ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

राजीव गांधी आश्रय योजना के हितग्राहियों को मिलेगा स्थाई पट्टा, कलेक्टर ने दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजीव गांधी आश्रय योजना के संबंध में समस्त प्राधिकृत अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को पट्टा दिलाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा कि छह सौ वर्ग फीट तक की जमीन पर रहने वाले लोगों को पट्टा दिया जाएगा। वर्षों से काबिज या मकान बनाकर रहने वाले लोगों को 15 रुपये प्रति स्क्वायर फीट कि दर से नौ हजार विकास शुल्क देना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपात्र हुए आवेदनों का पुनः प्राथमिकता से परीक्षण कर ले।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने कहा कि पट्टा वितरण की कार्रवाई जल्द की जाए और प्रत्येक जोनवार राजीव गांधी आश्रम पट्टा योजना के संबंध में शिविर लगाया जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ मिल सके।

बता दें कि पट्टा वितरण की कार्यवाही के संबंध में मंगलवार सुबह रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप सिंह जुनेजा, विकास उपाध्याय और एमआईसी सदस्य शिवकुमार मेनन ने कलेक्टर से मुलाकात कर इस संबंध में विस्तार से चर्चा भी की है। इसदौरान रायपुर नगर निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर गजेंद्र ठाकुर समेत कई अधिकारी रहे।

 

Related Articles

Back to top button