ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

अजमेर में स्टेशनरी की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

अजमेर जिले के अरांई में देर रात स्टेशनरी की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और अरांई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। 1 घंटे तक क्षेत्रवासियों ने अपने स्तर पर ही आग को बुझाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण दुकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार अरांई थाना क्षेत्र के सिरोज चौराहे पर सेन काम्प्लेक्स में स्थित मातेश्वरी स्टेशनरी की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और दुकान मालिक सहित पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दुकान मालिक और अरांई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। काफी देर तक क्षेत्रवासियों और पुलिस के द्वारा ही आग को बुझाने का प्रयास किया गया।

करीब 1 घंटे बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। जिसके बाद क्षेत्रवासियों और पुलिस ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारण मातेश्वरी स्टेशनरी की दुकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि अरांई थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button