ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

जयपुर में पड़ोसी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म

जयपुर में  नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर पड़ोसी युवक ने स्कूली छात्रा से दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में बनाए अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आरोपी उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। डरी-सहमी पीड़िता के परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता ने जयसिंहपुरा खोर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी 18 साल की बेटी के साथ कॉलोनी में रहने वाले पड़ोसी युवक ने रेप किया। उसकी बेटी 11वीं क्लास में पढ़ती है। आरोप है कि 12 अगस्त 2022 को सुबह करीब 7:30 बजे बेटी पढ़ने के लिए घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। आरोपी पड़ोसी ने रास्ते में बेटी को रोक लिया। स्कूल छोड़ने की कहकर स्कूटी पर बैठाकर जलमहल आमेर रोड ले गया।

वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। चक्कर आने पर जलमहल के सामने गली में स्थित होटल में ले गया। होटल के रूम में बेहोशी की हालत में बेटी के साथ रेप किया। इस दौरान उसके अश्लील वीडियो भी मोबाइल में बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर आरोपी ने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाए। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर चुप करवा दिया। दोपहर करीब 1 बजे बेटी को घर के पास छोड़ कर चला गया। जिसके बाद मोबाइल पर कॉल कर लगातार धमकाता रहा।

6 अक्टूबर को स्कूल जाते समय दोबारा आरोपी ने उसे रास्ते में पकड़ लिया। साथ चलने की कहने पर मना करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल कर आरोपी उसे करबला स्थित एक होटल में ले गया। होटल में फर्जी आईडी से रूम लेकर रेप किया। डरा-धमकाकर ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

 

Related Articles

Back to top button