ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

आयुष्मान खुराना की ‘Dream Girl 2’ का टीजर हुआ रिलीज..

आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर आ गया है। अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों पर राज करने वाली पूजा अब एक बार फिर दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीजर में आयुष्मान पूजा के गेटअप में नजर आए हैं। एक मिनट तीन सेकंड के इस टीजर को लोग के सामने बहुत ही खास अंदाज में पेश किया गया है। टीजर सामने आने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर बेसब्री काफी ज्यादा बढ़ गई है।टीजर में पूजा को पठान से बात करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में पूजा बोलती है, ” हैलो मैं पूजा बोल रही हूं..आप कौन?” इसके बाद दूसरी तरफ से शाहरुख की आवाज में शख्स जवाब देता है कि मैं पठान बोल रहा हूं।” यह सुनकर पूजा खुश हो जाती है, जिसके बाद पठान उसे वैलेंटाइन डे भी विश करता है। यह फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका जिक्र टीजर में भी किया गया है।

फिल्म में लीड रोल निभा रहे आयुष्मान खुराना ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”ब्रेकिंग न्यूज ड्रीम गर्ल वापस आ चुकी है। सात को साथ में देखेंगे।” अब इस टीजर पर फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ”इस फिल्म का अब और इंतजार नहीं कर सकता।” दूसरे यूजर ने लिखा, ”पूजा जैसा कोई न दूजा।” इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस टीजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 142.26 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 

Related Articles

Back to top button