ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

गोहद। शासकीय प्राथमिक विद्यालय धमसा का पुरा की शिक्षा व्यवस्था खराब बच्चों से कराया जाता है गंदगी साफ।

(एड. अमरेन्द्र सिंह ) गोहद। शासकीय प्राथमिक विद्यालय धमसा का पुरा की शिक्षा व्यवस्था दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है, कुछ शिक्षक पढ़ाने आते हैं तो कुछ शिक्षक पढ़ाने नहीं आते है और तो और समय से पहले स्कूल बंद कर दिया जाता है अगर उच्च अधिकारियों द्वारा इस विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की जांच परख की जाए तो अधिकारी यह पाएंगे किया की शिक्षा व्यवस्था दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है, इस स्कूल के शिक्षक राजनीतिक सोर्स के कारण दिन प्रतिदिन बच्चों के शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, सरकार को भी उन अधिकारियों की सेवा समाप्ति करना चाहिए जो अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं सरकार का यह दायित्व बनता है उन विद्यालयों के शिक्षकों जो शिक्षा व्यवस्था को खराब कर रहे हैं उनके ऊपर उचित कार्यवाही करें। इसी विद्यालय का वीडियो वायरल हो रहा है स्कूली बच्चे विद्यालय के बाहर गंदगी साफ कर रहे हैं जो कि संविधानिक रूप से गलत है इसी संबंध में जानकारी लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी तोमर साहब को फोन लगाया तो फोन उनका लगा नहीं। इनका कहना है: शिक्षक रामवीर सिंह गुर्जर बच्चों को पढ़ाते भी नहीं है गंदगी साफ करवाते हैं, और अगर कोई शिकायत करता है तो उसे जान से धमकाने का प्रयास भी करते है। पिंटू तोमर भाजपा नेता एवं सिंधिया समर्थक। इनका कहना है:- बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करना गलत है शिक्षक के ऊपर लीगल कार्रवाई होनी चाहिए। सुषमा सिंह वरिष्ठ भाजपा नेत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button