ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘मानसिक रूप से बीमार’ गेल के पूर्व प्रबंधक ने मेट्रो के आगे कूद कर की आत्महत्या 

नई दिल्ली । दिल्ली में ब्लू लाइन स्थित मयूर विहार-1 मेट्रो स्टेशन पर ‘मानसिक रूप से अस्वस्थ’ गेल के पूर्व वरिष्ठ प्रबंध ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक अजय लक्ष्मण पाखले प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन के आगे कूद गए। इस घटना की वजह से इस मेट्रो लाइन पर कुछ देर के लिए रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ।
पुलिस ने बताया कि मयूर विहार-1 मेट्रो स्टेशन के स्टेशन नियंत्रक ने फोन पर बताया कि एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म-नंबर एक पर चलती ट्रेन के आगे कूद गया है। घटना के बाद उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता और बहन को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि मृतक अजय लक्ष्मण पाखले पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के दौरान पाया गया कि वह मयूर विहार-1 स्टेशन पर ट्रेन के आगे दोपहर 1:51 बजे कूदे।
पुलिस ने बताया कि अजय लक्ष्मण पाखले ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से एमटेक करने के बाद चार साल तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में सेवा दी थी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने गेल में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में काम करना शुरू किया, लेकिन वर्ष 2022 में इस्तीफा दे दिया था।

Related Articles

Back to top button