ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

हरियाणा के पूर्व CM राव बीरेंद्र सिंह के नाम पर जारी होगा डाक टिकट

हरियाणा : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 फरवरी को गुरुग्राम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह के सम्मान में डाक टिकट जारी करेंगे। इसमें कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराएं।

ये बातें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को गुरुग्राम में अपने दिन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि लोग अपने जन्मदिन पर सोचते हैं कि उनकी उम्र घट रही है लेकिन मेरे जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं की शुभकामनाएं मेरी उम्र बढ़ाने का कार्य करती हैं। उनकी शुभकामनाओं का ही फल है कि वे हरियाणा के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो पांचवीं बार लोकसभा में पहुंचे हैं।

कहा कि उनके पिता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर 20 फरवरी को भारत सरकार की ओर से डाक टिकट जारी किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में आने के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया और बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। बताया कि देश के उपराष्ट्रपति डॉ. जगदीप धनखड़ व अन्य नेताओं की उपस्थिति में गुरुग्राम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राय, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्र मंत्री नितिन गडकरी ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

 

Related Articles

Back to top button