ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

दुधवा नेशनल पार्क में बाघिन ने गैंडे के बच्चे को मार डाला

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)| उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा नेशनल पार्क में एक बाघिन ने गैंडे के एक बच्चे को मार डाला। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के क्षेत्र निदेशक बी. प्रभाकर ने संवाददाताओं को बताया कि शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है। शव के चारों ओर बाघिन के पैरों के निशान देखे गए। इसके बाद मौके पर कैमरे लगाए गए।
क्षेत्र निदेशक ने बताया कि कैमरे में अपने तीन शावकों के साथ एक बाघिन घटनास्थल पर दिखाई पड़ी। उन्होंने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि गैंडे के बच्चे को बाघिन ने ही मारा है। प्रभाकर ने कहा कि हमले में मारा गया गैंडे का बच्चा नर था और उसकी उम्र करीब दो साल आंकी गई है।

Related Articles

Back to top button