ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

फिनाले से पहले शालीन भनोट  को मिला ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर

रियलिटी शो ‘Bigg Boss 16’ का फिनाले से पहले शो और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है और हर एपिसोड में कुछ ना कुछ धमाकेदार देखने को मिल रहा है। आज का एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। आज के एपिसोड में तड़का लगाने के लिए बॉलीवुड के बिंदास निर्देशक रोहित शेट्टी की घर में एंट्री हुई थी। रोहित शेट्टी ने घरवालों को ऐसे कई टास्क दिए, जिसे करने में सब के पसीने छूट गए।

रोहित शेट्टी घर में ग्रैंड एंट्री लेते हैं। इसके बाद वह घरवालों के सामने दो बॉक्स रखते हैं और कहते हैं कि हर सदस्य को एक-एक करके जाना है और बॉक्स उठाना है, बस सिंपल। यह सुनकर प्रियंका कहती हैं कि यह इतना तो आसान नहीं है। इस पर रोहित शेट्टी बताते हैं कि यह मल्टीस्टारर डिब्बा है। इसमें बहुत कुछ है। इसके बाद अर्चना बॉक्स के पास जाती हैं और बॉक्स के अंदर हाथ डालने से डरती हैं। रोहित अर्चना को डराते हुए कहते हैं कि वह चीज अगर बाहर निकलने की कोशिश करें तो सामने से हट जाना, लेकिन अर्चना यह टास्क पूरा नहीं कर पाती हैं। इसके बाद एमसी स्टैन टास्क करने के लिए आगे बढ़ते हैं, जैसे ही वह अपना हाथ बॉक्स के अंदर डालते हैं तो उन्हें कुछ काटता है, जिसके बाद तुरंत ही वह अपना हाथ बाहर निकाल लेते हैं।

इसके बाद रोहित शेट्टी घरवालों को एक और टास्क देते हैं, जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभागियों को ‘खतरो का खिलाड़ी’ बना दिया। घरवालों को इस टास्क में पानी के अंदर जाकर छिपी चाबी से लगे एक लॉक को खोलना था। इस टास्क को पूरा करने के लिए अर्चना जाती हैं और कामयाबी हो जाती हैं। इसके बाद शिव इस टास्क में उतरते हैं, लेकिन उन्हें थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है। फिर, शालीन भनोट पानी के जाते हैं। वह भी इस टास्क को पूरा करके निकलते हैं। फिर, प्रियंका भी इस टास्क में सफलता पा लेती हैं। इस टास्क को शालीन भनोट ने सबसे पहले पूरा किया था, जिस कारण वह विजेता बन जाते हैं। इसके बाद रोहित घरवालों को फिर से एक और नया टास्क देते हैं।

रोहित शेट्टी घरवालों के साथ एक के बाद एक कई गेम खेलते हैं। घर वालों को कई मुश्किल भरे टास्क को पार करना पड़ता है। सभी टास्क पूरे हो जाने के बाद रोहित शेट्टी इस पूरे गेम के विजेता की घोषणा करते हैं। रोहित शेट्टी बताते हैं कि इस गेम को शालीन भनोट ने जीता है और वह आज के विजेता हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी, शालीन भनोट को ‘खतरों के खिलाड़ी’ में एंट्री करने का ऑफर देते हैं, लेकिन शालीन इस ऑफर को ठुकरा देते हैं। वह रोहित से कहते हैं कि उनसे यह नहीं हो पाएगा, क्योंकि उन्हें फोबिया है। इसके बाद शालीन कहते हैं कि उन्हें लगा था कि रोहित शेट्टी हीरो बनाने के लिए ऑडिशन ले रहे थे।

Related Articles

Back to top button