ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की गला रेत कर की हत्या

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच का शनिवार देर रात गला रेत दिया। बताया जा रहा है कि नक्सली कई दिनों से उसे धमकी दे रहे थे। हत्या के बाद नक्सलियों ने वहां पर्चे भी फेंके हैं। इसमें पुलिस मुखबिरी और रुपये नहीं देने पर हत्या की बात कही गई है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले के हितामेटा गांव का पूर्व सरपंच रामधर अलामी (50) किसी पारिवारिक काम से शनिवार को इंद्रावती नदी के पास हांदावाड़ा जलप्रपात के पास नक्सल प्रभावित गांव थुलथुली गया था। इसके बाद नक्सलियों ने उसको अगवा कर लिया था। कुछ घंटे बाद ही नक्सलियों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद नक्सली पास के ही गांव हिकुल के जंगल में शव फेंककर भाग गए। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो सूचना अन्य जगह और पुलिस के पास पहुंची।

मारे गए भाजपा नेता का शव रविवार सुबह उसके गृहग्राम हितामेटा लाया गया। हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने ली है। शव के पास मिले पर्चो में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को गोपनीय सैनिक बताकर पुलिस के लिए काम करने का आरोप लगाया है। यह भी कहा है कि पहले भी तीन बार रामधर को समझाया गया था, लेकिन वह नहीं माना। इसके चलते मौत की सजा दी गई है। जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने बताया कि, रामधर 15 सालों से भाजपा का सक्रिय नेता था।

Related Articles

Back to top button