ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

बाबा भोलेनाथ के दर्शन का बना रहे हैं मन तो इन शिव मंदिरों में जरूर जाएं

देवों के देव महादेव शिव कई लोगों के आराध्य हैं। हर साल बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में भक्तों का उत्साह चरम पर होता है। बाबा भोलेनाथ के भक्त इस खास दिन उनकी भक्ति में डूबे नजर आते हैं। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इन दिन भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। लोग न सिर्फ इस दिन भगवान शिव की पूजा-पाठ करते हैं, बल्कि व्रत भी रखते हैं। इसके अलावा कई लोग इस खान दिन बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर भी जाते हैं। पूरे देश में अलग-अलग जगह भगवान शिव के कई मंदिर मौजूद हैं। अगर आप भी इस शिवरात्री भोलेनाथ के मंदिर के दर्शन करने का विचार बना रहे हैं, तो इन शिव मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

महाकाल ज्योर्तिलिंग, उज्जैन

12 ज्योर्तिलिंगों में से एक महाकाल ज्योर्तिलिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। यह मंदिर देशभर के ज्योतिर्लिंगों में एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां शिवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान कालों के काल महाकाल 9 दिनों तक अलग-अलग रूपों में अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। शिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का सेहरा स्वरूप दुनियाभर में काफी प्रचलित है। इस दिन भगवान शिव के दर्शन करने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी भक्तजन उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचते हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर,बनारस

शिवरात्रि के मौके पर आप उत्तर प्रदेश की पवित्र नगरी बनारस स्थित काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक यह मंदिर गंगा नदी के घाट पर स्थित है। कहा जाता है कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस स्थान को भगवान शिव और माता पार्वती का प्रिय स्थान भी माना जाता है।

ओमकारेश्वर मंदिर, शिवपुरी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित ओमकारेश्वर मंदिर में भी भक्त शिवरात्रि के दिन दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अगर आप भी शिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के दर्शन का मन बना रहे हैं, तो ओंकारेश्वर मंदिर जा सकते हैं। देशभर से श्रद्धालु महाशिवरात्रि के मौके पर यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां पहुंचने के लिए इंदौर एयरपोर्ट सबसे नजदीक है।

सोमनाथ मंदिर, काठियावाड़

गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर को भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग माना जाता है। त्रिवेणी संगम पर स्थित यह मंदिर गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र में समुद्र के किनारे स्थित है। इस मंदिर को आक्रमणकारियों और शासकों ने कई बार नष्ट करने की कोशिश की, लेकिन इसे हर बार फिर से बनवाया गया।

Related Articles

Back to top button