ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

रेपो दर बढ़ाये जाने के बाद उछाला बाजार , सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद 

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर बढ़ाये जाने के बाद बुधवार को मुम्बई शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सप्ताह के तीसरे ही कारोबारी दिन रेपो दर की घोषणा के बाद सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय एवं पेट्रोलियम शेयरों में अच्छी खरीदारी से बाजार में उछाल आया। इससे दोनों प्रमुख सूचकांक आधा फीसदी से अधिक बढ़े हैं। दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों वाला बीएसई (सेंसेक्स) 377.75 अंक करीब 0.63 फीसदी बढ़कर 60,663.79 अंक पर बंद हुआ। वहीं पचास शेयरों वाला एनएसई सेंसेक्स भी 150.20 अंक तकरीबन 0.85 फीसदी ऊपर आकर 17,871.70 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आये इस उछाल का कारण अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड और एचडीएफसी लाइफ के शेयर रहे। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.14 फीसदी की बढ़त आई। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टाइटन और मारुति सुजुकी के शेयर भी बढ़त पर बंद हुए।
वहीं दूसरी ओर एलएंडटी के शेयरों में 1.62 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में भी गिरावट आई। बाजार जानकारों के अनुसार आरबीआई ने बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रेपो दर में हल्की बढ़त की है। इससे बाजार में खरीददारी बढ़ी है।’’
इससे पहले आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर में 0.25 फीसदी  की वृद्धि की घोषणा की थी जिसके बाद यह बढ़कर 6.50 फीसदी हो गई। इसके अलावा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के अनुमान को भी 6.8 फीसदी से बढ़ाकर सात फीसदी कर दिया गया है। इससे पहले आज सुबह बाजार तेजी के साथ खुला और समय के साथ ही यह बढ़त और बढ़ती गयी।
वहीं एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हुआ। हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए जबकि जापान का निक्की और चीन के शंघाई कम्पोजिट नीचे आये। वहीं गत दिवस अमेरिकी बाजारों में तेजी दर्ज की गई थी। इसके साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला भी जारी रहा।

Related Articles

Back to top button