ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

विधायक अब्बास अंसारी से जेल में मिलने गई पत्नी निकहत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : चित्रकूट के रगौली जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को जेल से बाहर ले जाने की साजिश रचने में पत्नी निखत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निखत शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना अपने पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थीं।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब्बास अंसारी जिला जेल रगौली में लगभग दो माह से निरुद्ध हैं। शुक्रवार को जिला जेल में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा छापेमारी की गई थी। जिसमें अब्बास से मिलने आईं निखत की तलाशी में मोबाइल समेत कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। तलाशी के दौरान निखत ने पुलिस टीम को देख लेने और परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। जिसके बाद महिला सिपाहियों द्वारा निखत को जेल के बाहर से हिरासत में ले लिया गया था।

इस मामले में रगौली चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह द्वारा कर्वी कोतवाली में जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर, एक सिपाही, अब्बास की पत्नी निखत और उनके ड्राइवर समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 387, 222, 186, 506, 201, 120B समेत अन्य कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को अब्बास अंसारी की पत्नी के पास से सऊदी अरब की कुछ मुद्राएं भी मिले हैं।

जेल में अनाधिकृत रूप से अब्बास अंसारी से पत्नी निखत अंसारी के मिलने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर सहित आठ लोगों को निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button