ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

गोरमी भिंड। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकर्ताओ ने 64 बूथ केंद्रों पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

(अशोक सिंह नरवरिया) गोरमी। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी के कार्यकर्ता 64 बूथ केंद्रों पर समर्पण दिबस के रूप में मनाया। गोरमी नगर में मुख्य आयोजन नगर के थाना रोड स्थित मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक के आवास पर किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के जिला मंत्री राजकुमार जैन मौजूद थे एवं विशेष अतिथि के रुप में पार्टी के वरिष्ठ नेता जयवीर पुरोहित मौजूद थे अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया इसके बाद मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी एवं आजीवन सहयोग निधि के बारे में विस्तार से बताया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला मंत्री राजकुमार जैन ने कहा आज हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि हम ऐसे महान व्यक्ति की पुण्यतिथि मना रहे हैं जिसने अपना पूरा जीवन पार्टी की स्थापना से लेकर विस्तार तक लगाया हम सब कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद के सिद्धांत को जन जन तक लेकर जाना है आज प्रदेश की शिवराज सरकार एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है इसी के तहत गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं शौचालय बनाए जा रहे हैं गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है गरीबों को मुफ्त तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास हो सके ।विशेष अतिथि जयवीर पुरोहित ने पंडित दीनदयाल जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री निर्मल आर्य ने किया एबम अन्त में आभार प्रगट पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रताप नरवरिया ने किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरिष्ठ नेता पटेल यादव निर्मल आर्य सोनू भदौरिया मंडल मंत्री शिवराज यादव रज्जन भदोरिया रणवीर परमार रिंकू दिक्षित शिवम भदौरिया राहुल कटारे राहुल सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button