ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बिग बॉस में इन फैसलों ने पलट दिया पूरा गेम, फिनाले से पहले दिखाए गए यह तगड़े ट्विस्ट

टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन का अंत बस दो दिन की दूरी पर है। 12 फरवरी को पूरे देश को मालूम हो जाएगा कि इस सीजन की ट्रॉफी किसने नसीब में गई। मगर तब तक एक क्विक रीकैप लेते हैं अब तक के मजेदार ट्विस्ट पर, जिसने न सिर्फ मेकर्स को टीआरपी दी बल्कि दर्शकों को भी बहुत एंटरटेन किया।बिग बॉस सीजन का सबसे बड़ा झटका कई सारे लोगों के फेवरेट रहे अंकित गुप्ता का एविक्शन रहा है। उन्हें ऑडियंस के वोट से नहीं, बल्कि घरवालों के वोट से बाहर किया गया, जो कि आज कर बिग बॉस के इतिहास में कभी नहीं हुआ। अंकित गुप्ता का एविक्शन शॉकिंग ही नहीं अनफेयर भी था। उन्हें अचानक बेघर किए जाने से फैंस ने मेकर्स के खिलाफ काफी भड़ास निकाली थी।

फिनाले करीब है और ऐसे में बिग बॉस ने प्राइज मनी वाले पार्ट में ट्विस्ट ला दिया है। यानी कि यह संभव है कि कंटेस्टेंट को प्राइज मनी उसकी परफॉर्मेंस और पॉपुलैरिटी के हिसाब से मिले। बिग बॉस ने प्राइज मनी के हिसाब से कंटेस्टेंट्स को तीन हिस्सों में बांट दिया है। यह कैटेगरी है- हाइपर एक्टिव, एक्टिव और लॉस्ट।बिग बॉस 16 का एक शॉकिंग ट्विस्ट गौतम विग का राशन की कुर्बानी देना भी रहा। शो में एक एपिसोड में सलमान खान ने गौतम विग को ऑफर दिया था कि या तो वह कैप्टेंसी भूल जाएं। या फिर कैप्टन बनने के लिए राशन को गंवा दें। गौतम ने कैप्टेंसी को चुना और उनकी यही फैसला उनके गले की फांस बन गया। इस ट्विस्ट के बाद न सिर्फ गौतम को घरवालों की नाराजगी का सामना कर पड़ा, बल्कि उनका सफर भी ज्यादा लंबा नहीं चला।

इस बार कैप्टेंसी के साथ 16वें सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट ‘टिकट टू फिनाले’ भी रहा। ट्विस्ट यह रखा गया कि जो भी घर का कैप्टेंन होगा, उसे टिकट टू फिनाले वीक में एंट्री होगी। वह फिनाले का पहला फाइनलिस्ट भी होगा। इसके लिए कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया गया था, जिसमें निमृत की जीत हुई। इसी के साथ निमृत शो की पहली फाइनलिस्ट बनीं।लेकिन उनका यूं फिनाले तक पहुंचना यूजर्स को रास नहीं आया। यही वजह रही कि जब टॉप 5 के लिए वोटिंग ऑडियंस के हाथ में आई, तो उन्होंने निमृत को बाहर कर दिया। उनका एविक्शन रातोंरात हुआ।इतने सारे ट्विस्ट के बीच एक ट्विस्ट होस्ट सलमान खान का बीच में ही शो से जाना भी है। ऐसा किसी सीजन में नहीं हुआ कि सलमान ने बीच में बतौर होस्ट अपनी जिम्मेदारी किसी और को दी हो। लेकिन इस सीजन में उनकी जगह बीच-बीच में करण जौहर और फराह खान को देखा गया। सलमान अब सीधे फिनाले में दर्शन देंगे।

 

Related Articles

Back to top button