ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश के लिए मैंने अपनी जवानी अर्पित कर दी, कमलनाथ।

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवपुरी में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश के लिए मैंने अपनी जवानी समर्पित कर दी। मैं मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहता लेकिन मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित करना चाहता हूं। चुनाव में पार्टी का चेहरा एवं सीएम कैंडिडेट के मामले में कमलनाथ ने कहा कि, अरुण यादव और अजय सिंह राहुल ने कोई नई बात नहीं कही। यह तो मैंने कहा था। मैं मुख्यमंत्री बनने की खोज में नहीं हूं। मैं मध्यप्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने की खोज में हूं। मेरा लक्ष्य मध्यप्रदेश का भविष्य है। मैंने अपनी जवानी समर्पित कर दी मध्यप्रदेश के लिए। यह बात मैंने कही थी और यह बात सही है। छिंदवाड़ा से नहीं लड़ूंगा तो सौसर से चुनाव लड़ लूंगा, । वह स्थानीय नेताओं को टिकट देने का मुद्दा था। मेरा घर सौसर विधानसभा में आता है। इसलिए मैंने कहा था कि, हो सकता है मैं छिंदवाड़ा से चुनाव नहीं लड़ूंगा। दलबदलू की टिकट देना या नहीं जिला अध्यक्ष तय करेगा: कमलनाथ विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए दूसरी पार्टी से कांग्रेस पार्टी में आने वाले नेताओं को टिकट दिया जाएगा या नहीं। पत्रकार श्री अशोक अग्रवाल के इस प्रश्न के उत्तर में कमलनाथ ने कहा कि, इसका फैसला स्थानीय कांग्रेस कमेटी करेगी। यह फैसला मैं भोपाल से नहीं करूंगा। यदि स्थानीय लोग सहमत होंगे तो हम दूसरी पार्टी के नेताओं को कांग्रेस में शामिल करेंगे। कांग्रेस पार्टी के सारे नेता मेरे साथ हैं: कमलनाथ कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई भी नेता मेरे खिलाफ नहीं है। ग्वालियर में दिग्विजय सिंह जी और अरुण सिंह यादव जी मेरे साथ थे। उमरिया में अजय सिंह राहुल मेरे साथ थे। कांग्रेस पार्टी के सभी नेता मेरे साथ हैं। कोई मेरे खिलाफ नहीं है और कांग्रेस पार्टी में मेरे खिलाफ किसी प्रकार की साजिश नहीं हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button